जशोधरपुर कोटद्वार में बहुउद्देश्यीय शिविर, बोक्सा जनजाति की समस्याओं के निराकरण को मिले ठोस कदम

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/19  सितंबर 2025:
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जशोधरपुर, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन पौड़ी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बोक्सा जनजाति की समस्याओं का समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 2 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और 2 को कान की मशीनें वितरित कीं। बाल विकास विभाग द्वारा 5 महिलाओं की गोद भराई, 5 को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और 3 बालिकाओं का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 4 लोगों को मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में 10 आधार कार्ड तथा राजस्व विभाग द्वारा 5 आय प्रमाण पत्र बनाए गए।

इसके अलावा कृषि, उद्यान, उद्योग, नगर निगम, तहसील, जल संस्थान व विद्युत विभाग समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी ने शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को बोक्सा जनजाति की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर नौटियाल, मंडी परिषद कोटद्वार अध्यक्ष सुमन कोटनाला समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 09 19 At 7.55.26 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 09 19 At 7.55.28 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 19 At 7.55.50 PM 1024x577
WhatsApp Image 2025 09 19 At 7.55.50 PM 1 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!