स्नातक स्तरीय परीक्षा की तैयारियां पूरी, 17 केंद्रों में 5430 अभ्यर्थी होंगे शामिल….जिलाधिकारी ने बैठक लेकर दिये पारदर्शिता व शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/19 सितंबर, 2025:
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर (रविवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की सफल एवं निष्पक्ष सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के कुल 17 परीक्षा केंद्रों में 5430 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों का पूर्व निरीक्षण करेंगे और परीक्षा के दिन समय पर प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से केंद्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा डबल लॉक प्रणाली से की जाएगी और कोषागार से ले जाते समय पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारु ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य निषिद्ध सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी तथा जैमर व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से लगायी जाय।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु होटलों और ढाबों की लगातार चेकिंग की जाय। उन्होंने बल दिया कि सभी पुलिसकर्मी समयबद्धता और सतर्कता का विशेष ध्यान रखें तथा परीक्षा अवधि तक सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढ़िलाई न हो।
आयोग के प्रतिनिधि अमरीश रावत ने कहा कि जिन नए केंद्रों को इस बार परीक्षा हेतु निर्धारित किया गया है, वहाँ विशेष सतर्कता और सावधानी बरती जाएगी।

इस परीक्षा में जनपद पौड़ी के 17 केंद्रों पर कुल 5430 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें पौड़ी के पाँच केंद्रों पर 1392, श्रीनगर के छह केंद्रों पर 1944 और कोटद्वार के छह केंद्रों पर 2094 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपील की कि परीक्षा के दौरान समुचित समन्वय एवं गंभीरता बनाए रखें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 19 At 5.14.14 PM 2 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 19 At 5.14.14 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 19 At 5.35.50 PM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!