स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत पाबौ में हुआ स्वास्थ्य शिविर..शिविर 220 से अधिक लोगों को मिला लाभ, 2 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/19  सितंबर 2025:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  इसी तरह विकासखंड एकेश्वर के सीएचसी नौगांवखाल, विकासखंड कोट के हेल्थ वेलनेस सेंटर सबदरखाल व खोलाचौरी तथा विकासखंड खिर्सू में भी स्वास्थ्य कैंप आयोजित हुए।
  विकासखंड पाबौ सीएचसी में आयोजित शिविर में 220 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी देखभाल, आयरन-कैल्शियम की खुराक, बच्चों का टीकाकरण नि:शुल्क, आंखों व कानों की जांच, बाल विकास टीकाकरण, विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और दवाइयां निशुल्क वितरित की गयी। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गयी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौके पर जांचें कीं और ग्रामीणों को उपचार व परामर्श दिया।  

सीएमएस डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया है, यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से शुरू और 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यह शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
  
  इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. अगमकांत, डॉ. अश्विनी, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. हेलेन जगपांगी, डॉ. आशीष गुसाईं सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

WhatsApp Image 2025 09 19 At 5.34.20 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 09 19 At 5.35.50 PM 1
WhatsApp Image 2025 09 19 At 5.40.46 PM 1024x473
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!