स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : कंडोलिया मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकली स्वच्छता रैलीमानव श्रृंखला बनाकर दिया गया स्वच्छता का संदेश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/20 सितंबर, 2025:
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज जनपद मुख्यालय पौड़ी में कंडोलिया मैदान से रामलीला मैदान तक स्वच्छता रैली का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रातः 10 बजे कंडोलिया मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन शैली बननी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रैली कंडोलिया मैदान से प्रारंभ होकर बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो’ जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरुक किया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (रि.) करन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, पीडी स्वजल दीपक रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, भारत स्काउट गाइड पौड़ी के सचिन केसर सिंह असवाल, खेल समन्वयक योगंबर नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 20 At 1.42.28 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 20 At 1.42.32 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 20 At 1.42.33 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!