शहीद सम्मान यात्रा : पौड़ी जनपद के 29 शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहित..20 घरों से संग्रहण पूरा, शेष प्रक्रिया जारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/30 सितंबर 2025

पौड़ी जनपद में चल रही शहीद सम्मान यात्रा शौर्य और बलिदान की अमर गाथा बनकर उभर रही है। इस पवित्र यात्रा के तहत जनपद के 29 वीर शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहीत की जा रही है। यह मिट्टी आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित शौर्य स्थली और शहीद स्मारकों में अमर प्रतीक के रूप में सुरक्षित की जाएगी।

अब तक 26 में से 20 शहीदों के घरों से मिट्टी संग्रहित की जा चुकी है, जिसे लैंसडाउन में सुरक्षित रखा गया है। सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडाउन कर्नल वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि शहीद परिवारों के गर्व और समाज के लिए प्रेरणा का माध्यम है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह रावत ने बताया कि 3 अक्टूबर को शेष तीन शहीदों के घरों से मिट्टी संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को शौर्य गाथा से प्रेरित करना और देशभक्ति की भावना को सदैव जीवित रखना है।

स्थानीय लोग भी इस यात्रा से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। उनका कहना है कि यह प्रयास शहीद परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और यह संदेश देता है कि राष्ट्र रक्षा के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

यात्रा का समापन 5 अक्टूबर को लैंसडाउन में भव्य कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर संग्रहीत मिट्टी को शौर्य स्थली के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और शहीदों को नमन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.02.10 PM 1 1024x461
WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.05.40 PM 1024x771
WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.05.41 PM 1 1024x480
WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.05.41 PM 1024x770
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!