जिलाधिकारी ने किया कोषागार का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण..पेंशन लंबित मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कार्यालय सुधार के दिये निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी, 30 सितम्बर, 2025
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक कक्ष में रखी बहुमूल्य वस्तुएं, जनरल स्टाम्प, कोर्ट फीस, रेवेन्यू स्टाम्प और नोटरी पंजिकाओं का अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने प्रत्येक अनुभाग का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पेंशन पटल पर जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिये कि अप्रैल 2025 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित पेंशन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर भुगतान मिलना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यालय में साफ-सफाई, पेंटिंग और टूट-फूट की मरम्मत तत्काल करवाई जाय। साथ ही यह भी कहा कि कार्यालय में लंबे समय से बेकार पड़ा सामान जगह घेरता है, जिसे जल्द से जल्द निष्प्रोज्य किया करें, ताकि कार्यालय में सुव्यवस्था बनी रहे।
इसके अलावा उन्होंने लेखा अनुभाग, पीपीओ अनुभाग, बिल अनुभाग, फर्म सोसाइटी एवं चिट फंड अनुभाग और कम्प्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। बिल अनुभाग में कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से आने वाले बिलों को समय पर पास करना सुनिश्चित करें, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गति बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, एटीओ आशीष गोस्वामी, अवधेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.13.03 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.13.03 PM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 09 30 At 1.13.02 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!