सोनाक्षी ने गोला फेंक में जीता गोल्ड..पाबौ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने झटके 2 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/30,  सितंबर 2025:
स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में 26 से 28 सितम्बर तक आयोजित प्रारंभिक शिक्षा की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पाबौ विकासखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल गिन्ठाली की छात्रा सोनाक्षी ने गोला फेंक में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता, जबकि चक्का फेंक में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा आयुषी ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों छात्राएं अब 13 अक्टूबर से देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में गिन्ठाली विद्यालय से कुल छह छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें सोनाक्षी और आयुषी का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा। राज्य स्तरीय चयन पर विद्यालय द्वारा दोनों छात्राओं का सम्मान किया गया। सभी ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। जनपद स्तरीय खेलों में पाबौ ब्लॉक के अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए। प्राथमिक वर्ग में पालीगांव के पीयूष ने 50 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, भागवत मोंटेसरी की गुंजन ने 100 मीटर में प्रथम और 200 मीटर में द्वितीय स्थान, जबकि नौठा की आयशा ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सब-जूनियर वर्ग में एबीएम चपलोडी विद्यालय के अनमोल ने 100 और 200 मीटर में द्वितीय स्थान तथा 600 मीटर में तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर हाई स्कूल कलुण के मयंक नेगी ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पाबौ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कुल दो स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।
विकासखंड पाबौ के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने समस्त छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ब्लॉक के खिलाड़ियों में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा पूजा देवी, प्रधानाध्यापक सते सिंह भंडारी, शिक्षक चंद्र किशोर राणा, क्षमा शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह और जिला सहायक खेल समन्वयक प्रदीप रावत उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 30 At 2.45.24 PM 1024x806
WhatsApp Image 2025 09 30 At 2.45.25 PM 1024x923
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!