जिलाधिकारी के निर्देश पर बालिकाओं को कराया गया जिला कार्यालय का भ्रमण..कार्यालयी कार्यप्रणाली को करीब से समझा, भविष्य की पढ़ाई और करियर पर हुई चर्चा

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/30,  सितंबर 2025:
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने जिला कार्यालय में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके भविष्य और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें सही मार्ग चुनने की प्रेरणा दी।

जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को बालिकाओं को शैक्षिक भ्रमण कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में बालिकाओं द्वारा जिला कार्यालय का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों जैसे नजारत, भूलेख, पेंशन, यूसीसी आदि का भ्रमण कराया और वहां होने वाले कार्यों से अवगत कराया। विभिन्न अनुभागों में बालिकाओं को कार्यालयी प्रक्रिया और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने बाल विभाग को निर्देश दिये कि 40-40 बच्चों के समूह बनाकर उन्हें जनपद स्तरीय कार्यालयों और थानों का भ्रमण कराया जाय। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को सरकारी कार्य प्रणाली की जानकारी मिल सकेगी कि किस तरह कार्यालयों में कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि आसपास के विकासखंडों/तहसीलों के बच्चों को भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल किया जाय ताकि वे प्रशासनिक कार्यों को समझ सकें और अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें किस तरह की पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, सुपरवाइजर सुषमा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 30 At 3.53.48 PM
WhatsApp Image 2025 09 30 At 3.53.49 PM 1
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!