खिर्सू सीएचसी में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर…विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 174 से अधिक मरीजों का किया उपचार

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/01 अक्टूबर 2025:
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने किया।
उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं। शिविर में 174 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गयीं। इसमें ईएनटी विभाग में 23, नेत्र रोग में 67, जनरल मेडिसिन व फिजिशियन में 46 और अस्थि रोग विभाग में 54 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनसीडी स्क्रीनिंग और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों की जांच की। साथ ही 10 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक जिले के सभी चिकित्सा इकाइयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सके।
  इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीशान अली, ईएनटी चिकित्सक डॉ. दिगपाल, जनरल मेडिसिन चिकित्सक डॉ. शुभम, नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. मोहित कुमार, अस्थि रोग चिकित्सक डॉ. सचिन चौबे, मनोविज्ञान चिकित्सक डॉ. आशीष गुसाईं सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 01 At 2.47.45 PM 1 1024x572
WhatsApp Image 2025 10 01 At 2.47.45 PM 1024x583
WhatsApp Image 2025 10 01 At 2.47.44 PM 1024x568
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!