सत्याग्रह आत्मा की शक्ति का जागरण है, आज हमें बापू के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर लौटना होगा — पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी

इस खबर को शेयर करें

कोटद्वार 2 अक्टूबर 2025

नेगी जी के कार्यालय में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कोटद्वार।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री , माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी के आवास स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं नगर के सम्मानित नागरिकों ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा कि “महात्मा गांधी का सत्याग्रह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं था, बल्कि यह आत्मा की शक्ति का ऐसा जागरण था जिसने दुनिया को अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। आज समाज में बढ़ती अशांति और हिंसा के बीच हमें बापू के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि “लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर भारत की आत्मा को मजबूती दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदारी आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
कोटद्वार की प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा शास्त्री जी का त्याग और सादगी आज की राजनीति व समाज में सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को इन महापुरुषों के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता को स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।
सभा में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखते हुए कहा कि गांधी जी का सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी और दृढ़ता, आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श और मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, नगरवासी और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2025 10 02 At 7.44.00 PM 1 1024x766
WhatsApp Image 2025 10 02 At 7.44.00 PM 1024x766
WhatsApp Image 2025 10 02 At 7.44.01 PM 1024x766
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!