जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में विशेष विधिक जागरुकता शिविर व स्वच्छता अभियान हुआ आयोजित..गांधी-शास्त्री जयंती पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों ने लिया नशा उन्मूलन व स्वच्छता का संकल्प

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/02 अक्टूबर, 2025:
 जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी धर्म सिंह की उपस्थिति में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में विशेष विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर तथा वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ प्रभाग/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशे की लत के दुष्प्रभाव तथा नालसा योजना 2015 की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में एंटी ड्रग वीडियो, “तुम गिरना मत” वीडियो तथा नशा जागरुकता और स्वास्थ्य नेविगेशन : नशामुक्त भारत लघु चलचित्र प्रदर्शित कर आमजन को नशा उन्मूलन हेतु जागरुक किया गया।

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायाधीश धर्म सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों को स्मरण किया गया। तत्पश्चात सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। न्यायालय परिसर से कंडोलिया मार्ग तक जनजागरुकता रैली भी निकाली और वृहद् सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका एवं वन विभाग का सहयोग रहा।
   इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद सिंह, सिविल न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रतीक मथेला, सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ प्रभाग प्रतीक्षा केसरवानी, मुख्य अधिवक्ता विधिक सहायता परिषद कमल प्रसाद बमराड़ा, सहायक अधिवक्ता विनोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी तथा स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 02 At 2.11.51 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 02 At 2.11.52 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 02 At 2.11.51 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 02 At 2.11.53 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!