जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक संपन्न, निर्यात नीति व योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/09 अक्टूबर 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार के सभागार में जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सोमनाथ गर्ग ने की।

बैठक में उद्योग निदेशालय से डॉ. दीपक मुरारी, संयुक्त निदेशक ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड निर्यात नीति-2021 एवं उत्तराखण्ड स्टार्टअप नीति-2023 पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार के विभिन्न विभागों ने भी वर्चुअल रूप से सहभागिता की।
भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) नई दिल्ली की उप निदेशक मनीषा झा ने फियो की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में संतोष नौटियाल, उप निदेशक, आयुष निर्यात संवर्धन परिषद्, नई दिल्ली ने आयुष उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर जानकारी दी। साथ ही अमित मोहन, सहायक निदेशक, एमएसएमई मंत्रालय, हल्द्वानी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

बैठक में स्थानीय स्तर पर उद्यमियों ने भी अपने सुझाव दिए। सिडकुल निर्माता संघ, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी के सचिव विवेक चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए जनपद के उद्यमियों को निर्यात की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में, महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागी इकाइयों, निर्यातकों एवं निर्यात में रुचि रखने वाले उद्यमियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें निर्यात के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2025 10 09 At 5.29.55 PM 1 1024x468
WhatsApp Image 2025 10 09 At 5.29.54 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 09 At 5.29.55 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 09 At 5.29.56 PM 1024x468
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!