मुख्यमंत्री के विज़न को साकार कर रहे हैं युवा किसान, पवन पांडेय ने कीवी मिशन से लिखी सफलता की नयी कहानी

इस खबर को शेयर करें

भटकोट के पवन पांडेय बने कीवी मिशन की सफलता की मिसाल, मुख्यमंत्री की आत्मनिर्भरता की सोच को कर रहे साकार

पौड़ी/10 अक्टूबर 2025:
उत्तराखंड के पर्वतीय ग्रामीण अंचलों में अब खेती सिर्फ जीविकोपार्जन का साधन न रहकर सम्मानजनक और लाभकारी रोजगार का नया विकल्प बनती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलायी जा रही योजनाओं और युवाओं की नयी सोच ने कृषि को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का माध्यम बना दिया है। पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट के भटकोट गाँव के युवा पवन पांडेय की सफलता इसी परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है, जिन्होंने कीवी मिशन योजना का लाभ उठाकर आधुनिक बागवानी से एक नयी राह बनायी है।

पवन पांडेय ने वर्ष 2019 में शिक्षा पूर्ण करने के बाद नौकरी के बजाय खेती को आजीविका बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की कीवी मिशन योजना के अंतर्गत 12 लाख रुपये के निवेश से वर्ष 2020 में एक हेक्टेयर भूमि में कीवी की खेती शुरू की। इसमें उन्होंने लगभग 300 कीवी पौधों का रोपण किया। उद्यान विभाग से उन्हें ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली जैसी तकनीकी सहायता प्राप्त हुई।

लगातार मेहनत और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का परिणाम वर्ष 2024 में सामने आया, जब पहली बार उनकी कीवी की बागवानी से फल प्राप्त हुए। एक क्विंटल उत्पादन पर ₹ 40,000 का लाभ हुआ। जबकि इस वर्ष उन्हें 1.5 क्विंटल के उत्पादन पर ₹ 50,000 का लाभ होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह हल्दी उत्पादन से भी सालाना लगभग रुपए 35000 की आय अर्जित करते हैं।

आज उनकी कीवी की फसल न केवल अच्छी आमदनी का साधन बन रही है, बल्कि गाँव के 4–5 युवाओं को भी रोजगार का अवसर मिल रहा है।

पवन के खेत में प्रतिदिन लोग कीवी खरीदने आते हैं, जिससे स्थानीय कृषि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही वह पौड़ी जिले से बाहर भी अपने उत्पाद की आपूर्ति कर रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का कहना है कि राज्य के युवा पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी और आधुनिक कृषि की ओर भी आगे बढ़ें, इसके लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास कर रहे हैं। पवन जैसे युवा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल स्वयं की आमदनी बढ़ायी है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह भी प्रशस्त की है।

पवन ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन हो, तो खेती भी एक सम्मानजनक और सशक्त रोजगार बन सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और उद्यान विभाग का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं ने उन्हें नयी दिशा दी है।

उत्तराखंड सरकार की कीवी मिशन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। भटकोट गाँव के इस युवा किसान की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि मेहनत, सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग एक साथ मिल जाएँ, तो खेती भी आत्मनिर्भरता और समृद्धि का सशक्त आधार बन सकती है।

WhatsApp Image 2025 10 10 At 12.40.24 PM 1024x578
WhatsApp Image 2025 10 10 At 12.40.24 PM 1 576x1024
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!