उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित..सफाई कर्मियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, कई मुद्दों का मौके पर हुआ समाधान

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/16 अक्टूबर 2025:
उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज सभागार, श्रीनगर में जिला स्तरीय एवं नगर निकाय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी और कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही किया गया। उपाध्यक्ष मकवाना ने सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली बीमा योजनाओं, शैक्षिक ऋण तथा स्वरोजगार ऋण से संबंधित जानकारी विस्तार से प्रदान की।

उन्होंने बैठक में मैन्युअल स्कैवेंजर एक्ट-2013 की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छकार समुदाय से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

मकवाना ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, उत्तम गुणवत्ता की वर्दी, उपकरण, तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सीवर लाइनों में कार्यरत कर्मियों को सेफ्टी किट प्रदान करने और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने पर विशेष बल दिया।

उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि पर्यावरण मित्रों के लिए नियमित हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएं तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी उन्हें दी जाय। उन्होंने मैला ढ़ोने की प्रथा को समाप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण मित्रों को संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाय और ठेकेदारों के लंबित भुगतान शीघ्र निस्तारित किए जाएं।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि वाल्मीकि एवं मलिन बस्तियों में नियमित रूप से शिविर आयोजित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जाय।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बेस चिकित्सालय श्रीनगर से संबंधित पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडे, सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर रविराज बंगारी, ईओ नगर पालिका पौड़ी गायत्री बिष्ट, ईओ थलीसैंण दीपक प्रताप, ईओ सतपुली पूनम, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 16 At 6.27.14 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 16 At 6.27.16 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 16 At 6.27.14 PM 1 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!