दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष जोर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/16 अक्टूबर 2025:
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के अनुपालन में दीपावली एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

कोटद्वार क्षेत्र के निम्बू चौड़, दुर्गापुरी, किशनपुरी, पदमपुर, मोटाढ़ाक आदि क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण कर कुल 13 नमूने एकत्र किए गए। लिए गए नमूनों में कलाकंद, मिल्क केक, बालूशाही, छेना, सोहन पापड़ी, बेसन लड्डू, आटा लड्डू, मैसूर पाक, देसी घी, नारियल बर्फी, चाय पत्ती एवं बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को परिसर में साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, क्रय सामग्री के पक्के बिल लेने व देने, तथा तिथि बाह्य एवं मिथ्या छाप उत्पादों के विक्रय से परहेज़ करने के निर्देश दिए गए। सभी व्यापारियों से त्योहारों के दौरान उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ विक्रय करने की अपील की गयी।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि लिए गए सभी नमूने खाद्य विश्लेषण शाला को भेजे जा रहे हैं तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जनहित में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इसी क्रम में पौड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल द्वारा मिठाई, नमकीन एवं तेल के तीन नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त पी.सी. जोशी ने बताया कि खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम एवं एफएसएसएआई/एफडीए द्वारा सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 16 At 6.01.43 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 16 At 6.01.42 PM 768x1024
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!