खिर्सू विकासखंड को मिली 17 विकास योजनाओं की सौगात…कैबिनेट मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/24 अक्टूबर, 2025:
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड खिर्सू को विकास की बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यहां शिक्षा, पेयजल और सड़क निर्माण से जुड़ी 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण कार्य, पेयजल टैंकों का निर्माण और संपर्क मार्गों के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खिर्सू ब्लॉक में इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जीवन स्तर दोनों में सुधार होगा।

 मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह, सुमाड़ी, नवाखाल, मरखोड़ा, देवलगढ़ और कठुली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उल्ली और प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा के सौन्दर्यीकरण कार्य, सुमाड़ी-खण्डाह मार्ग, श्रीनगर-खिर्सू से जलेथा तथा मसूड़ गांव हेतु नए सड़क संपर्क मार्गों का निर्माण, ग्रामसभा ग्वाड़, कोठगी और कठूली में पेयजल टैंकों के निर्माण तथा राजकीय इंटर कॉलेज कठुली में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ विकासखंड खिर्सू के आवासीय भवनों के जीर्णोद्धार कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्कूलों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खिर्सू को मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नयी पहलें देखने को मिलेंगी।

इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 24 At 4.35.18 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 24 At 4.35.17 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 24 At 4.35.17 PM 1 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!