जिलाधिकारी ने दिव्य दिव्यांग संस्था का किया दौरा, दिव्यांगजनों से किया भावनात्मक संवाद…जिलाधिकारी ने दिव्यागजनों को दिया हर संभव सहायता का भरोसा

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/24 अक्टूबर 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गत दिवस कोटद्वार के नींबूचौड़ स्थित दिव्य दिव्यांग संस्था का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे 8 से 53 वर्ष आयुवर्ग के दिव्यांगजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

जिलाधिकारी ने संचालकों से संस्था के संचालन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिव्यागजनों से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं एवं भावनाओं के अनुरूप बेहतरी को लेकर सुझाव एवं फीडबैक भी लिये।

संस्था में दृष्टिबाधित, मूकबधिर, मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग जन पंजीकृत हैं, जो म्यूजिक, योग, डांसिंग तथा लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी रुचि के अनुसार भाग लेते हैं। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर दिव्यांगजनों ने खुशी व्यक्त की और उनका मांगलिक गीतों, वाद्य यंत्र वादन तथा स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति के माध्यम से हार्दिक स्वागत किया। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने हेतु सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के हित में जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, संस्था की संचालक कविता मलासी, रोशनी कुकरेती सहित राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 24 At 4.17.51 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 24 At 4.17.52 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 10 24 At 4.17.52 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!