श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली मेला समिति की बैठक..सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर मेले को भव्य बनाने के निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 अक्टूबर 2025:
कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को श्रीनगर स्थित नगर निगम में आगामी 4 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले को भव्य, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के निर्देश दिये।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान है जो कि नगर निगम के तत्वाधान में पहली बार आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित प्रयासों से यह सुनिश्चित करें कि यह आयोजन प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में श्रीनगर की पहचान को सशक्त बनाए। बैठक के दौरान मंत्री ने ट्रैफिक प्लान, स्टार नाइट, कलश यात्रा और महिला सुरक्षा की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को मेले में लगाए जाने वाले झूलों और अन्य संरचनाओं का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिये ताकि आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को मेले में स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जल संस्थान को तीन स्टैंड पोस्ट व टैंकर की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा विद्युत विभाग को गढ़वाल विश्वविद्यालय से मंदिर गेट तक लाइटिंग व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही परिवहन विभाग को कीर्तिनगर, श्रीकोट और धारीदेवी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोकल वाहनों की आवाजाही बढ़ाने के निर्देश दिये गये। मंत्री ने कहा कि श्रीनगर शहर की परिवहन असुविधा को दूर करने के लिए तीन माह के भीतर पांच ई-रिक्शा और दो नगर बसें उपलब्ध करायी जाएंगी।

महापौर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी ने मेले की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीनगर बाजार को आकर्षक बनाने के लिए विशेष लाइटिंग और सजावट की जाएगी। मेले को नयापन देने के लिए व पहाड़ी परिधानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “पहाड़ी फैशन शो” जैसे क्रियाकलाप को शामिल किया गया है। मेले में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता को शामिल किया जाना इसकी भव्यता और व्यापकता को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता आयोजन के लिए रामलीला मैदान को स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है।

बैठक में नगर आयुक्त नूपूर वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत, पार्षद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 25 At 4.41.06 PM 1024x580
WhatsApp Image 2025 10 25 At 4.41.06 PM 1 1024x580
WhatsApp Image 2025 10 25 At 4.41.07 PM 1 1024x580
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!