स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल प्रकरण की जांच हेतु गठित एकल सदस्यीय आयोग द्वारा कोटद्वार में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/27 अक्टूबर, 2025:
राज्य सरकार द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच हेतु मा० न्यायमूर्ति यू०सी० ध्यानी (सेवानिवृत्त), मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अंतर्गत कोटद्वार नगर निगम प्रेक्षागृह में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति यू०सी० ध्यानी (से०नि०) द्वारा की गयी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कोचिंग संचालकों एवं अन्य संबंधित पक्षों ने प्रतिभाग कर अपने सुझाव एवं विचार आयोग के समक्ष प्रस्तुत किये।

मा० न्यायमूर्ति ध्यानी ने कहा कि आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अभ्यर्थियों एवं आमजन से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त अधिकांश सुझाव पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न, परीक्षा केंद्रों के चयन, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों की नियुक्ति से संबंधित रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों एवं साक्ष्यों पर विचार करते हुए एक प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा चुकी है। अन्य जनपदों में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रमों के उपरांत एक विस्तृत रिपोर्ट शासन एवं आयोग को भेजी जाएगी।

आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कोचिंग संचालकों सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

WhatsApp Image 2025 10 28 At 4.48.21 PM 1024x636
WhatsApp Image 2025 10 28 At 4.48.22 PM 1024x677
WhatsApp Image 2025 10 28 At 4.41.37 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!