जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन, जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की समस्याओं की त्वरित कार्रवाई के संबंध में विस्तृत समीक्षा की

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/28 अक्टूबर 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास सहायता की प्रगति, दर्ज प्रकरणों की स्थिति और अभियोजन की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा एससी-एसटी वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों जैसे ब्रोशर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग, जनजागरुकता शिविर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रसार किया जाय, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने अंबेडकर छात्रावास पौड़ी की स्थिति की जानकारी ली और छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को और पारदर्शी एवं सरल बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति सभी को समय पर मिले, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि पौड़ी स्थित अंबेडकर बालक छात्रावास में जिला योजना से किचन, डायनिंग, बाथरूम आदि में मरम्मत और टाइल्स लगाने का काम किया गया है। साथ ही छत पर टीन शेड तथा चहारदीवारी की मरम्मत का काम भी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जो छात्र अभी तक भी छात्रवृत्ति से वंचित हैं, वे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गयी है।

बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान पर चर्चा की गयी।

बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, समिति सदस्य गेंदालाल टम्टा, अंकित, नरेंद्र टम्टा, हरीश चंद्र शाह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 28 At 2.11.09 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 10 28 At 2.11.10 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!