राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 से 9 नवम्बर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दिए तैयारी पूरी करने के निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/29 अक्टूबर 2025:
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी में 02 से 09 नवम्बर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के तहत इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्थापना दिवस को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 02 नवम्बर को रांसी एवं इण्डोर स्टेडियम पौड़ी में बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा कण्डोलिया मैदान से खाण्ड्यूसैंण तक साइकिलिंग रैली का आयोजन होगा। 03 नवम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में पेंटिंग, निबंध, कहानी लेखन एवं विज्ञान मेला, उद्यमिता मेला आयोजित होगा। वहीं विकासखण्ड खिर्सू में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम निर्धारित है। 04 नवम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में युवा महोत्सव, लोकगीत, लोकनृत्य, गोष्ठी एवं रजत जयंती पर भाषण प्रतियोगिता के साथ ही खिर्सू क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग गतिविधियां होंगी। इसी दिन श्रीनगर के आवास-विकास मैदान में शिक्षा, सहकारिता, युवा कल्याण, खेल एवं उरेड़ा विभागों की प्रदर्शनी तथा सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में स्थानीय परंपरा आधारित जागर प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 05 नवम्बर को श्रीनगर स्थित आवास-विकास मैदान में समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास तथा प्रोबेशन विभाग द्वारा विभागीय गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। 06 नवम्बर को विकास भवन सभागार में उद्यान कार्यशाला आयोजित होगी तथा आवास विकास मैदान श्रीनगर में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, ग्रामोत्थान एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला की गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसी दिन आवास विकास मैदान में गढ़वाली कवि सम्मेलन और गोला बाजार श्रीनगर में पहाड़ी परिधान पर आधारित फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। 07 नवम्बर को श्रीनगर के आवास-विकास मैदान में उत्तराखंडी लोकनृत्य, खेलकूद प्रतियोगिता, पुलिस विभाग द्वारा फायर पर गोष्ठी, झुमैलो प्रतियोगिता, चक्रव्यूह आधारित पाण्डवाणी प्रस्तुति और गायन-नृत्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

08 नवम्बर को कोटद्वार स्थित डॉ. पीताम्बर दत्त राजकीय महाविद्यालय में रोजगार मेला, श्रम कार्ड वितरण, डिजिटल साक्षरता कैंप, ट्रांसपोर्ट मेला, किसान मेला और ऋण वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर जिला कार्यालय एवं समस्त तहसीलों में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेक्षागृह में कृषि एवं व्यावसायिक उपकरणों का प्रदर्शन और लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसी दिन श्रीनगर स्थित एनआईटी मैदान में खेल प्रतियोगिताएं, रामलीला मैदान में स्वच्छता आधारित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता तथा आवास विकास मैदान में उत्तराखंड सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दुग्ध, मत्स्य, पशुपालन, पर्यटन और वन विभागों द्वारा विभागीय गोष्ठियां भी आयोजित होंगी।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों को सुचारु एवं आकर्षक ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, वहां की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

WhatsApp Image 2025 10 29 At 4.57.35 PM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 10 29 At 4.57.35 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!