गढ़वाल मंडल में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं सांख्यिकीय कार्यों की समीक्षा, पौड़ी जनपद रहा अग्रणी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/31 अक्टूबर, 2025:
राज्य के निदेशक अर्थ एवं संख्या तथा बीस सूत्री कार्यक्रम के विभागाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने दो दिवसीय गढ़वाल मंडल भ्रमण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, पौड़ी में गढ़वाल मंडल के विभागीय कार्यों एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम से संबंधित मदों की समीक्षा बैठक आयोजित की तथा विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण भी किया।

भ्रमण के प्रथम दिन गुरुवार को आयोजित बैठक में सांख्यिकीय पत्रिका, जनपद एक दृष्टि, सामाजिक-आर्थिक समीक्षा, राज्य आय आकलन, स्थानीय निकायों के आय-व्यय विवरण, गैर-परिवारिक संस्थाओं के आंकड़े, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण से संबंधित प्रकाशनों की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जनपद पौड़ी की स्थिति को गढ़वाल मंडल में अग्रणी पाया गया, जिस पर निदेशक द्वारा संतोष व्यक्त करने के साथ ही प्रसन्नता व्यक्त की गयी।

बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश बडोनी, त्रिलोक सिंह अन्ना, गीतांजलि शर्मा गोयल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, तथा गढ़वाल मंडल के समस्त जनपदों के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को निदेशक ने विकासखंड खिर्सू के कार्यालय एवं बासा होमस्टे का निरीक्षण किया। तत्पश्चात ग्राम नौगांव एवं चोपड़ा में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा चोपड़ा–न्याणगढ़–नौगांव मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बूंखाल कालिंका मंदिर परिसर में पार्किंग निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश बडोनी, निदेशालय के त्रिलोक सिंह अन्ना, बीस सूत्री कार्यक्रम की गीतांजलि शर्मा गोयल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अपर सांख्यिकीय अधिकारी रणजीत रावत, वरिष्ठ सहायक दिगम्बर सिंह कठैत, तथा खण्ड विकास अधिकारी खिर्सू हरेंद्र कोहली उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 31 At 4.39.50 PM 1024x842
WhatsApp Image 2025 10 31 At 4.39.49 PM 1 1024x669
WhatsApp Image 2025 10 31 At 4.39.49 PM 1024x677
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!