गंगा की निर्मलता एवं जन-जागरूकता के लिए ठोस कदम..गंगा उत्सव को भव्य रूप में मनाये जाने को लेकर सीडीओ ने दिए निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी, 31 अक्टूबर 2025ः
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गंगा स्वच्छता, संरक्षण, जन-जागरुकता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति की गहन समीक्षा की गयी।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कूड़ा वाहनों में नियमित रूप से जीपीएस सिस्टम स्थापित करके सक्रिय रखा जाय, ताकि कचरा संग्रहण कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहे बाजारों और कस्बों में सफाई कर्मियों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाय, जिससे इन क्षेत्रों में भी नगरों की भांति स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखी जा सके।

उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि विकासखण्ड स्तर पर कॉम्पेक्टरों के संचालन हेतु पर्याप्त मानव संसाधन, तकनीकी सहायता एवं उपकरणों की उपलब्धता दुरुस्थ रखी जाय, जिससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर बाधा न आए। उन्होनेे कहा कि स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय, ताकि गंगा की अविरलता और निर्मलता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचे।

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि 04 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा उत्सव को जनभागीदारी के साथ भव्य, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से सार्थक रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के घाटों और किनारों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों में गंगा नदी के प्रति श्रद्धा और संरक्षण भावना को बल मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि गंगा के महत्व, उसकी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय भूमिका को जन-जन तक पहुँचाने के लिए शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाय, ताकि नयी पीढ़ी में गंगा के प्रति जागरुकता और उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न हो। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट, पीएम स्वजल दीपक रावत, एडीपीआरओ प्रदीप सुन्दरियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 31 At 1.33.43 PM 1 1024x763
WhatsApp Image 2025 10 31 At 1.33.43 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 10 31 At 1.33.42 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!