पाबौ में हुआ विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव, युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/01 नवम्बर 2025:
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखण्ड पाबौ में एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्येष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह गुसाईं ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में युवाओं ने लोकसंस्कृति, साहित्य और कला के विविध आयामों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले इस आयोजन में सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

आयोजित महोत्सव में सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल छानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट तृतीय स्थान पर रहे।सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बिडोली प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय व महिला मंगल दल तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण प्रतियोगिता में रोहित भण्डारी ने प्रथम स्थान, स्नेहा भंडारी द्वितीय और रिया नेगी तृतीय स्थान पर रहे।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम, रिया द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रही। कविता लेखन प्रतियोगिता में  सुहानी ने प्रथम और प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में ऋषभ ने प्रथम, प्रिंस नेगी ने द्वितीय और आफिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, खण्ड विकास अधिकारी धूम सिंह कोहली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदेश बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख शिवानी रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।

WhatsApp Image 2025 11 01 At 4.49.30 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 11 01 At 4.49.30 PM 2 1024x594
WhatsApp Image 2025 11 01 At 4.49.29 PM 1024x986
WhatsApp Image 2025 11 01 At 4.49.30 PM 1 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!