शैडो एरिया क्षेत्रों के राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी ड्राइव 20 नवंबर के बाद

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/1 नवम्बर 2025:
जनपद पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले उन राशन कार्ड धारकों, जिन्हें मोबाइल नेटवर्क की समस्या या कनेक्टिविटी बाधाओं (शैडो एरिया) के कारण ई-केवाईसी कराने में कठिनाई हो रही है, उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गयी है। ऐसे क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी हेतु नेटवर्क उपलब्ध स्थानों तक अनावश्यक यात्रा नहीं करनी होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 20 नवंबर 2025 के बाद “शैडो एरिया ड्राइव” के नाम से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत राशन कार्ड धारक अपने संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से ही ई-केवाईसी करवा सकेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी राशन कार्ड से जुड़े सदस्यों की ई-केवाईसी 20 नवंबर 2025 तक पूर्ण की जानी अनिवार्य है। उन्होंने जनपद के शैडो एरिया वाले उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ई-केवाईसी हेतु अनावश्यक रूप से नेटवर्क क्षेत्र की ओर न जाएं और निर्धारित अवधि के उपरांत चलाई जाने वाली शैडो एरिया विशेष ड्राइव के माध्यम से यह प्रक्रिया पूर्ण करें।

WhatsApp Image 2025 11 01 At 1.50.52 PM 632x1024
WhatsApp Image 2025 11 01 At 1.50.51 PM 768x1024
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!