खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान में अब तक 58 प्रतिशत पशुओं का हुआ टीकाकरण..मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से टीकाकरण में सहयोग की अपील की

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/1 नवम्बर 2025:
जनपद पौड़ी गढ़वाल में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा के निर्देशन में 4 अक्टूबर से शुरू 17 नवम्बर 2025 तक चल रहे इस अभियान में पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य कर रही हैं।

अभियान के तहत अब तक 1 लाख 60 हजार बड़े पशुओं के लक्ष्य के सापेक्ष 92 हजार 910 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 58.06 प्रतिशत है। वहीं भारत पशुधन ऐप पर 85 हजार 743 एंट्री (92.28%) दर्ज की जा चुकी हैं। इसी प्रकार छोटे पशुओं (बकरी आदि) के लिए 1 लाख 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 70 हजार 871 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। इनकी भारत पशुधन ऐप एंट्री पर 55,352 (78.10%) की गयी हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारी से पशुधन को सुरक्षित रखने का एकमात्र उपाय नियमित टीकाकरण ही है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाली पशुपालन विभाग की टीमों को पूरा सहयोग दें और अपने सभी पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पशुपालक की सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा और जनपद का पशुधन पूरी तरह सुरक्षित रह सकेगा।

अभियान के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को एफएमडी टीकाकरण के महत्व और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति भी जागरुक किया जा रहा है। यह अभियान 17 नवम्बर 2025 तक जनपद के सभी विकासखंडों में जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2025 11 01 At 12.05.26 PM
WhatsApp Image 2025 11 01 At 12.05.26 PM 1 1024x586
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!