राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर 10 महिलाओं को वितरित हुई मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 नवंबर 2025:
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के दौरान जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल की गयी। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल को अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी ने 10 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की।

मेयर ने इस अवसर पर आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं जनहित में अत्यंत उपयोगी हैं और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार है।

कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं।

इस अवसर पर सुपरवाइज़र उर्मिला बदाणी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 07 At 6.30.23 PM 1 1024x479
WhatsApp Image 2025 11 07 At 6.30.23 PM 1024x460
WhatsApp Image 2025 11 07 At 6.30.25 PM 1024x484
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!