यमकेश्वर बीडीसी बैठक में उठे जनहित के मुद्दे, अधिकारियों ने दिए शीघ्र समाधान के निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी / 07 नवम्बर, 2025:
विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिन पर विभागीय अधिकारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में पेयजल आपूर्ति, सड़क सुधार, पेंशन निस्तारण, तथा अवैध शराब बिक्री जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर इन मुद्दों का निस्तारण सुनिश्चित करेगा।

ग्राम प्रधान पटना सपना द्वारा घइकल तोक में हर घर जल योजना के अधूरे कार्य का मुद्दा उठाया गया। इस पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने कहा कि जनपद में पेयजल आपूर्ति से संबंधित सभी अपूर्ण कार्यों की सूची तैयार कर उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँच सके।

ग्राम प्रधान बिनक आशीष कंडवाल ने खेड़ा-दुबड़ा-तौलसारी मोटर मार्ग को गुजराड़ी गांव तक जोड़ने तथा मार्ग से मलबा हटाने की मांग रखी। इस पर खण्ड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद ने कहा कि सड़क मार्ग ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं, अतः मार्ग सुधार कार्य हेतु प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को शीघ्र प्रेषित किया जाएगा।

ग्राम प्रधान नैल अजय रावत ने पेंशन आवेदन प्रक्रिया में विलंब का मुद्दा उठाया। इस पर समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप ने कहा कि अब पात्रता निर्धारण परिवार रजिस्टर के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन प्रणाली को और पारदर्शी बनाया जा रहा है ताकि पात्र लाभार्थियों को शीघ्र पेंशन प्राप्त हो।

जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट ने पंपिंग योजनाओं में कार्यरत वालमैनो के मानदेय भुगतान का विषय उठाया। इस पर जिला विकास अधिकारी ने बताया कि बजट स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है और शीघ्र ही सभी कर्मियों को मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्राम प्रधान सोहनलाल अमोली ने कुछ क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। इस पर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने आबकारी विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। आबकारी अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा अवैध बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार छापेमारी भी की जाएगी।

बैठक में सीडीपीओ अंजू गौड़ ने महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के साथ ही पोषण अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। वहीं डॉ. अवधेश श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।

बैठक में कुल 29 बीडीसी सदस्य, 41 ग्राम प्रधान, तहसीलदार वैभव जोशी, दीपक कालरा, पूरण नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 07 At 6.09.28 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 07 At 6.09.59 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 07 At 6.10.00 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

    खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

    कोटद्वार PG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: मनीष नेगी अध्यक्ष निर्वाचित, ABVP के खाते में उपाध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद

    कोटद्वार, 29 सितंबर 2026।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG College) कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनीष नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
    error: Content is protected !!