राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत श्रीनगर में आयोजित हुई विभागीय गोष्ठी…ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 नवम्बर 2025:
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अंतर्गत गत दिवस श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला के अवसर पर विभागीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने प्रतिभाग कर कहा कि राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ अवसर पर यह गोष्ठी ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।

गोष्ठी में ग्राम्य विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामोत्थान परियोजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की कार्यप्रणाली, पात्रता, लाभार्थी चयन प्रक्रिया एवं जिले में अब तक हुई प्रगति की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत, बीएमएम एनआरएलएम, डीपीओ मनरेगा, एम एंड ई ग्रामोत्थान तथा आरबीआई कोटद्वार के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके सकारात्मक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्राम स्तरीय विकास को गति मिली है।

गोष्ठी में योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जनता के विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनता को योजनाओं के प्रति जागरुक करना और उन्हें इनसे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 07 At 9.51.22 AM 1024x461
WhatsApp Image 2025 11 07 At 9.51.23 AM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 07 At 9.51.23 AM 1024x461
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!