घुमन्तु पशुपालकों के लिए लगाया गया पशु चिकित्सा शिविर..पशुपालकों को दी दवाएं व पोषक सप्लीमेंट

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 नवम्बर 2025:
जनपद पौड़ी में घुमन्तु पशुपालकों के पशुओं के उपचार हेतु पशुपालन विभाग की ओर से माण्डाखाल (पौड़ी मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर) में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा भेड़‐बकरी पालन करने वाले घुमन्तु पशुपालकों के झुण्ड का निरीक्षण किया गया। टीम ने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ डीवॉर्मर, मिनरल सप्लीमेंट, मैग्नीशियम सल्फेट तथा ऑक्सीटेट्रासाइक्लिन इंजेक्शन वितरित किए। पशुपालकों ने बताया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के बाद पशुओं में लगातार खांसी एवं वजन में कमी की समस्या देखी जा रही है।

पशु चिकित्सकों ने कुल 30 पशुओं के मल नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे। वहीं शिविर में 400 भेड़ व बकरी, 06 घोड़े और 10 कुत्तों का टीकाकरण किया गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान घुमन्तु पशुओं में परजीवी संक्रमण और खांसी जैसी समस्याएं सामान्य होती हैं। समय पर दवा और पोषक तत्व देने से इन रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। विभाग लगातार ऐसे शिविरों के माध्यम से पशुपालकों की सहायता कर रहा है ताकि उनके पशु स्वस्थ रहें और उनकी आजीविका प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा जनपदभर में घर–घर जाकर पशुओं पर टीकाकरण किया जा रहा है।

शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक खण्डूरी, डॉ. एकता बिष्ट और एलएसए ध्यान सिंह उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 07 At 12.07.48 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 07 At 12.07.48 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 07 At 12.07.49 PM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!