कोटद्वार में जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न, 343 ने कराया पंजीकरण, 67 युवाओं का अंतिम रूप से चयन…स्वरोजगार से सशक्त होगा उत्तराखंड : विधानसभा अध्यक्षा

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/08 नवम्बर, 2025:
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन के सहयोग से सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने रोजगार मेले में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण करने के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया।

रोजगार मेले में 16 कंपनियों व एक दर्जन से अधिक विभगों ने विभागीय योजनाओं के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 343 युवक-युवतियों ने कंपनियों में नौकरी हेतु पंजीकरण करवाया जिनमें 67 आवेदकों का चयन हुआ।

विधनसभा अध्यक्षा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन करते हुए राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकार की रोजगार सृजन और पलायन रोकथाम के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए। रोजगार मेले में सेवायोजन, श्रम, लीड बैंक, परिवहन, कृषि, उद्योग एवं निर्वाचन विभागों ने आगंतुकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्रचार- साहित्य का वितरण भी किया।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से एक ही स्थान पर युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मुख्य सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन उत्तम कुमार, जी.एम. डी.आई.सी सोमनाथ गर्ग, कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल से डॉ. ऋचा जैन के अलावा महाविद्यालय के अध्यापक, अधिकारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 08 At 5.30.11 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 08 At 5.30.14 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 08 At 5.30.13 PM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 08 At 5.30.13 PM 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!