रेडक्रॉस की प्रेरक पहल, एजेंसी चौक के प्राचीन नौले का हुआ सौन्दर्यीकरण…जिलाधिकारी की पहल और रेडक्रॉस के सहयोग से एजेंसी चौक पर जीर्णोद्धार के बाद नौले को मिला पुनर्जीवन

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/09 नवम्बर, 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आज पौड़ी नगर के एजेंसी चौक स्थित प्राचीन नौले की जीर्णोद्धार के पश्चात शुरुआत की। इस नौले का सौन्दर्यीकरण भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, पौड़ी द्वारा कराया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं नौले से जल निकालकर आचमन किया और कहा कि इस जल की ताजगी और शुद्धता हमारी प्रकृति की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह नौला केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि पौड़ी नगर की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस की इस प्रेरक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनसहभागिता के माध्यम से जनपद के अन्य नौलों और धरोहरों के पुनर्जीवन के लिए मिसाल बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए प्रशासन द्वारा नौलों के चिन्हीकरण एवं संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति में जल स्रोतों का विशेष महत्व रहा है, और आज आवश्यकता है कि हम इन्हें सहेजें तथा आने वाली पीढ़ियों को इनके महत्व से परिचित कराएँ।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि एजेंसी चौक का यह नौला नगर के सबसे पुराने जलस्रोतों में से एक है। इसके संरक्षण हेतु स्थानीय स्वयंसेवकों और रेडक्रॉस सदस्यों ने श्रमदान, सफाई, रंग-रोगन, पुष्परोपण एवं रैलिंग निर्माण जैसे कार्य किए हैं।

रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के चेयरमैन गणेश खुगशाल (गणी) ने बताया कि इस नौले का निर्माण वर्ष 1909 में हुआ था। उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर में लगभग 31 प्राकृतिक जल स्रोत हैं, जिनके संरक्षण व जल वितरण की दिशा में ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्वयं इन जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर उत्साहित हैं और विभागीय समन्वय के माध्यम से संरक्षण पहल को आगे बढ़ा रही हैं, जो पौड़ी जैसे पर्वतीय नगर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के सदस्य प्रदीप रावत, प्रशांत नेगी, विमल नैथानी, गिरीश बड़थ्वाल, साधना देवी, रजनी नेगी, निकिता, रीता नेगी, बबीता पटवाल सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 09 At 4.47.02 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 09 At 3.55.53 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 09 At 4.47.30 PM 1024x786
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!