विधिक साक्षरता ही सशक्त समाज की आधारशिला: नाज़िश कलीम..विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में आमजन को दी गयी कानूनी जानकारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/09 नवम्बर 2025:
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आवास विकास मैदान, श्रीनगर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित आमजन को कानूनी जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की सचिव एवं सिविल न्यायाधीश नाज़िश कलीम द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नालसा थीम “एक मुट्ठी आसमान”, “लोकपाल” लघु फिल्म, नशा मुक्ति संदेश, “तुम गिरना मत” तथा “नशामुक्त भारत हेतु जागरुकता एवं कल्याण अभियान” जैसी लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिनके माध्यम से नशामुक्ति और न्यायिक जागरुकता का संदेश दिया गया।
शिविर में उपस्थित आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों की भूमिका, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और श्रमिकों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

सचिव जिला विधिक प्राधिकरण ने कहा कि हर नागरिक को अपने विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि न्याय की पहुँच समाज के हर व्यक्ति तक सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता से ही समाज में समानता, न्याय और सशक्तिकरण की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर नगर निगम श्रीनगर के सहयोग से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक परिधान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयी। प्रतिभागी विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी, उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश जोशी, उप विधिक सहायता प्रतिरक्षा अधिवक्ता महेश बलूनी, स्थायी अधिवक्ता कुसुम नेगी, प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्र पूनम हटवाल, प्रियंका राय, प्रीति बिष्ट, रोशनी रतूड़ी, मानव सिंह बिष्ट,  प्रकाश नेगी सहित अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 09 At 5.38.48 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 09 At 5.38.48 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 09 At 5.38.49 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!