जिलाधिकारी ने सतपुली–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का किया औचक निरीक्षण

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/11 नवंबर 2025:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया ने वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेने के लिए पौड़ी से पैडुल के बीच सतपुली–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड के अधिकारियों से पैच रिपेयर कार्यों की प्रगति पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

पूर्व में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों एवं अधिशासी अभियंताओं द्वारा मिशन मोड पर कार्य किया गया था। लेकिन कतिपय स्थानों पर कार्य अधूरा होने का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को पौड़ी-सतपुली मार्ग के निरीक्षण के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, पौड़ी से बुआखाल के बीच कार्य करवाया गया था, परन्तु उससे आगे कार्य शुरू नहीं पाया गया।

इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं मौका निरीक्षण किया। मरम्मत कार्यों में अनियमितता एवं शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नाराज़गी व्यक्त की और कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह को शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य की फोटोग्राफिक रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत की जाय, ताकि मरम्मत कार्यों की प्रगति का सत्यापन किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि निरीक्षण के बाद भी मरम्मत कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की रीढ़ होती हैं, ऐसे में विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अन्य विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 11 At 9.44.12 AM 1 1024x851
WhatsApp Image 2025 11 11 At 9.44.12 AM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!