राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/11 नवंबर, 2025:
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में भगत राम न्यू मॉडर्न स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ नालसा थीम “एक मुट्ठी आसमान”, “लोकपाल” शॉर्ट वीडियो, एंटी ड्रग वीडियो, डाउन अभियान के अंतर्गत “तुम गिरना मत” तथा “ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया” शॉर्ट वीडियो के प्रदर्शन से किया गया।

इस अवसर पर सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, बाल संरक्षण, शिक्षा का अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं विधिक रूप से जागरुक नागरिक बनने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की थीम “सबके लिए न्याय तक पहुँच” के संदेश के साथ किया गया।

इस अवसर पर एडिशनल एस0पी0 अनूप काला, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, स्कूल प्रबंधक डी0पी0 ममगाईं, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी तथा प्राविधिक स्वयंसेवक अधिकार मित्र बबीता, सोनम, मनोज पाल एवं अमन आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 11 At 4.59.20 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 11 At 4.59.20 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 11 At 4.59.21 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!