युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण प्रारंभ

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/11 नवंबर, 2025;
जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित एसएसबी कैंप नागदेव में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत 50 एनसीसी कैडेटों के 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में कुल 25 छात्राएं एवं 25 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी के मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार द्वारा कैडेटों को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, आपदाओं के प्रकार, जोखिम आकलन, तैयारी एवं प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान एनसीसी के सी.ओ. कर्नल देवेंद्र नेगी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्त्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के तहत उत्तराखंड में एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं भारत स्काउट-गाइड के 4310 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना प्रस्तावित है।

योजना का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर पहले उत्तरदाता (First Responder) के रूप में तैयार करना है, ताकि समुदाय स्तर पर आपदा तैयारी, राहत, बचाव और सहायता कार्यों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Image 2025 11 11 At 5.40.24 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 11 At 5.40.26 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 11 At 5.40.26 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!