बाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन..क्विज़ प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व पुरस्कार वितरण से बढ़ा बच्चों का उत्साह

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/14 नवंबर, 2025:
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा बाल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मार्शल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम ने की।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने नेहरू जी के बच्चों के प्रति प्रेम, संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस बाल अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर जागरुकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। शिविर में बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण कानून, बाल श्रम निषेध अधिनियम, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए बाल दिवस विषय पर 15 प्रश्नों पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुरस्कृत किया गया। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा एवं जागरूकता दोनों का उत्साह बढ़ा। इसके अतिरिक्त बाल अधिकार एवं संरक्षण विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सचिव द्वारा सम्मानित किया गया।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के अंत में सचिव द्वारा छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे उत्सव का माहौल और अधिक प्रफुल्लित हो उठा। इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति श्रीनगर अलका, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर परमेश जोशी, विद्यालय प्रबंधक जैलेश सब्रवाल, प्रधानाचार्या प्रिया साहनी, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, सब-इंस्पेक्टर कैलाश खराकोटी, तथा अधिकार मित्र पूनम हटवाल, प्रीति बिष्ट और प्रकाश नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 14 At 4.08.52 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 11 14 At 4.08.49 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 11 14 At 4.08.46 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!