राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का कंडोलिया मैदान में शानदार शुभारंभ, राज्य भर से 14 टीमें पहुंची पौड़ी..ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ कंडोलिया में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/14 नवंबर 2025:
जिला प्रशासन व खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की गरिमामय उपस्थिति व नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी के करकमलों द्वारा हुआ। उद्घाटन सत्र में नगरवासियों में भरपूर उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों व अतिथियों का ढोल-नगाड़ों व स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। शुभारंभ अवसर पर पौड़ी व बागेश्वर की टीमों के मध्य मैच से प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मैदान में पहुँचकर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल से जुड़ी प्रतियोगिताएं युवाओं को ऊर्जा व सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत के साथ श्रेष्ठ खेल भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया तथा खेल विभाग को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पौड़ी जैसे पर्वतीय जनपद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां के युवाओं में खेल के प्रति नए उत्साह व आत्मविश्वास का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खेलभावना और उत्साहवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि प्रतिभागी खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आगे लाती है और यही भविष्य के होनहार खिलाड़ियों की मजबूत नींव बनती है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जय गढ़ कंडोलिया सांस्कृतिक दल व आकांक्षा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जबकि रा. आदर्श जूनियर हाई स्कूल नं. 11, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नं. 5 व राजमती सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।

रुद्रप्रयाग को छोड़कर अन्य सभी 12 जनपदों के अलावा हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून सहित कुल 14 टीमें भी जिला मुख्यालय पहुंच चुकी हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, प्रभारी खेल अधिकारी जयवीर सिंह रावत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 14 At 5.14.58 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 14 At 5.14.57 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 14 At 5.14.58 PM 1 1024x858
WhatsApp Image 2025 11 14 At 5.15.00 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 14 At 5.14.59 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!