कोटद्वार में मादिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (राष्ट्रीय समिति) का एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री वी आर गंवई जी के ऊपर जूता फेंककर उन्हें अपमानित करने के विरोध में आयोजित किया गया |

इस खबर को शेयर करें

आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को कोटद्वार में मादिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (राष्ट्रीय समिति) का एक कार्यक्रम समिति के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष श्री आशीष कुमार जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री’ माननीय मंदा कृष्णा मादिगा जी ने हैदराबाद, तेलंगाना से आकर कार्यक्रम में शिरकत की। साथ में समिति के उत्तर भारत के राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर श्री नवीन कडारला जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गत माह में 6 अक्टूबर 2025 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री वी आर गंवई जी के ऊपर जूता फेंककर उन्हें अपमानित करने के साथ साथ देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था के ऊपर भी हमला करके ऐसे क्रूर कृत्य करने वाले जातिवादी मानसिकता से भरे हुए अधिवक्ता राकेश किशोर का विरोध करने एवं उसे कठोर से कठोर सजा की माँग को लेकर एक देशव्यापी आंदोलन 17 नवंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित करना था। मुख्य अतिथि ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के ऊपर ये हमला अस्वीकार्य कृत्य है तथा जब तक उस व्यक्ति को कठोर से कठोर सजा नहीं मिलती तब तक उसके खिलाफ ये आंदोलन जारी रहेगा, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं में बैठे देश के अनुसूचित जाति समाज पर इस तरह के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे है जिस पर सरकार और संस्थाओं को इस पर ध्यान देकर इस तरह के जातिवादी भेदभाव को रोकना चाहिए, और यदि ऐसा नहीं होता तो हम ऐसे कृत्यों के खिलाफ आंदोलन चलते रहेंगे। उन्होंने 17 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। समिति के राज्याध्यक्ष आशीष कुमार जी ने भी इस दिल्ली में आयोजित होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी साथियों से पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी इस जातिवादी कृत्य की निंदा की एवं उसके विरोध में होने वाले आगामी दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया। जिनमें बहुजन समाज पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज बाला जी, श्री सुरेंद्र लाल आर्य जी, कोटद्वार वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरविंद वर्मा जी, समिति की कोटद्वार महिला विधानसभा अध्यक्ष श्री मति बैठा जी, कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री श्री मति मीना बछवान जी, श्री विकास आर्य जी, श्री मति गीता देवी जी, इत्यादि ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में अनुज कुमार, संजीव कुमार, प्रशांत चौधरी, आयुष कुमार, विकास कुमार, इत्यादि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 11 15 At 1.39.06 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 11 15 At 9.15.02 PM 1 1024x578
WhatsApp Image 2025 11 15 At 9.15.02 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!