राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक हुए मुकाबले

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी, 15 नवम्बर 2025:
जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन खिलाड़ियों की दमदार प्रतिस्पर्धा और दर्शकों के उत्साह से सराबोर रहा। शनिवार को मैदान पर पाँच कड़े मुकाबले खेले गए, जिनमें टीमों के बीच आक्रामक खेल, सटीक पासिंग और शानदार गोल देखने को मिले।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के माध्यम से युवा न केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व जैसी गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्रतियोगिता से उभरने वाली प्रतिभाएँ आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएँगी। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है और जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आयी टीमें भाग ले रही हैं। स्थानीय दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है, जो पूरे दिन मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। टीमों के बीच मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं और अगले चरण में पहुँचने के लिए सभी टीमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने में जुटी हुई हैं।

इस मौके पर पहला मैच ऊधमसिंह नगर और चमोली के बीच खेला गया, जिसमें उधमसिंह नगर ने चमोली को 1–0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में अल्मोड़ा ने उत्तरकाशी को 4–0 से हराया। इसके अलावा टिहरी ने नैनीताल को 1–0 से हराया और चंपावत ने हल्द्वानी हॉस्टल को 2–0 से हराया, जबकि हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 1–0 से हराया।

इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 15 At 5.09.32 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 15 At 5.09.33 PM 1 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 15 At 5.09.34 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!