शरदोत्सव-2025 के संबंध में जिलाधिकारी ने की समन्वय बैठक, विभागों को दिए निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/15 नवंबर, 2025:
जनपद मुख्यालय पौड़ी में आगामी शरदोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि शरदोत्सव 20 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता 18 नवंबर से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव में विंटर लाइन इवेंट, प्रदर्शनी, झांकियाँ, खेल प्रतियोगिताएँ, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला, मैराथन, साइकलिंग, मेंहदी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक अन्य प्रतियोगिताएँ और आयोजन होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि शरदोत्सव पौड़ी की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके लिए नगर पालिका अपनी सभी तैयारियाँ उच्च स्तर पर पूर्ण करेगी।

जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी आदि, पर्यटन तथा पुलिस विभाग साइकिल दौड़ तथा खेल विभाग विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं हेतु अपनी-अपनी गतिविधियों के अनुसार शरदोत्सव को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव पौड़ी की सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच है, इसलिए आयोजन की तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएँ तथा प्रत्येक गतिविधि में स्थानीय जनता की सहभागिता को प्राथमिकता दी जाय।

जिलाधिकारी ने सजावट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टॉल आवंटन तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव को और अधिक आकर्षक तथा जनसहभागिता पर आधारित बनाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने युवाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने पर जोर दिया।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी, एसडीओ विद्युत गोविंद सिंह, ईओ नगरपालिका गायत्री बिष्ट, अध्यक्ष व्यापार मंडल विनय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरपालिका सभासद तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 16 At 9.51.17 AM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 16 At 9.51.19 AM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!