जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू हुआ पौड़ी–पैडुल सड़क सुधार कार्य

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/16 नवंबर 2025:
जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण और सख़्त निर्देशों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। उनके निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर पौड़ी से सतपुली के बीच पैडुल के पास हॉटमिक्स द्वारा गड्ढा भरने का कार्य शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्यभर में गड्ढामुक्त सड़कों के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मरम्मत कार्यों में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए कड़े निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉटमिक्स प्लांट की मदद से खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की फोटोग्राफिक रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत की जाय, ताकि प्रगति का विधिवत सत्यापन किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि आगामी निरीक्षणों में कार्य में कमी पायी जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय जनता ने प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही का स्वागत किया है और आशा जतायी है कि जल्द ही संपूर्ण मार्ग सुगम और सुरक्षित आवागमन के योग्य हो जाएगा।

WhatsApp Image 2025 11 16 At 11.59.23 AM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 16 At 11.59.19 AM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 16 At 11.59.29 AM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!