राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले..खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों की भीड़ से गुलज़ार रहा कंडोलिया मैदान

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/16 नवम्बर 2025:
कंडोलिया खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। मैदान पर खिलाड़ियों का जज़्बा और दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच देती हैं बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और खेलभावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला खेल है, ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पिथौरागढ़ ने बागेश्वर को कड़े संघर्ष में 2–1 से हराया। दूसरे मुकाबले में देहरादून ने उधम सिंह नगर पर 1–0 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में चंपावत ने अल्मोड़ा को एकतरफा मुकाबले में 5–0 से शिकस्त दी। वहीं चौथे मुकाबले में हरिद्वार ने टिहरी को 5–4 से मात देकर अपनी विजय दर्ज की।

दर्शकों के उत्साह और खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन के मुकाबलों का स्थानीय खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार है। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन यानि समापन अवसर पर पहले सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मुकाबला होगा।

WhatsApp Image 2025 11 16 At 5.20.47 PM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 16 At 5.20.47 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 16 At 5.20.48 PM 1 1024x682
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!