जिलाधिकारी द्वारा कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा..स्वच्छता, सुरक्षा और उपकरणों के रखरखाव पर दिया गया विशेष ध्यान

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/17 नवंबर 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक जिला सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, स्वच्छता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को आवारा पशुओं की समस्या पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाइजीन एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने सीएमएस डॉ. विजय सिंह को इमरजेंसी जांच हेतु पैथोलॉजी लैब पूरे समय खोलने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों की कैंप में ड्यूटी लगाई जाय, तो कम से कम एक सप्ताह पहले नोटिस बोर्ड पर सूचना लगाई जाय, ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने बिल काउंटर पर अधिक भीड़ होने के मुद्दे पर निर्देश दिए कि इसके लिए अतिरिक्त व्यक्ति को तैनात किया जाय। उन्होंने मशीनों के संचालन पर निर्देश देते हुए कहा कि मशीनों की एएमसी की जाय, ताकि मशीन खराब होने की दशा में मरीजों को दिक्कत न हो।

जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस गैराज तथा पोस्टमार्टम हाउस के शीघ्र जीर्णोद्धार पर भी बल दिया। अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों की मरम्मत और आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु तत्परता से कोटेशन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2.5 लाख रुपये से अधिक के व्यय प्रस्तावों के लिए एसीएमओ को समिति में नामित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने, ऑक्सीजन सप्लाई लाइन, जंबो सिलेंडर, कैनोग्राफी मशीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी अनुमति प्रदान की।

इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी प्रतिस्थापन, इंटरकॉम सिस्टम और बायोमेट्रिक मशीन की मरम्मत/स्थापना के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 17 At 3.45.30 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 11 17 At 3.45.28 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!