नशे से समाज को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: डॉ. आशुतोष सयाना..नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरे, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भव्य कार्यक्रम

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/18 नवंबर 2025 :
नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलायी गयी। कार्यक्रम के दौरान लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिखित संदेश भी सुनाया गया, जिसमें नशा उन्मूलन को राष्ट्रीय अभियान बनाकर आगे बढ़ाने पर बल दिया गया।

मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरोग विभाग बेस अस्पताल, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं आरकेएसके की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को नशा मुक्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसके लिए राष्ट्रभर में अनेक जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज को नशे जैसी कुरीति से बचाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। कहा कि मेडिकल कॉलेज भी लगातार जागरुकता अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि पुलिस विभाग लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। नशा बेचने वालों की धरपकड़ के साथ-साथ नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन की सफलता समाज की सहभागिता से ही संभव है। मनोरोग विभाग के एचओडी डॉ. मोहित सैनी ने नशे से होने वाली मानसिक बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पार्थ दत्ता ने विभिन्न प्रकार के नशे और उनके शारीरिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। दोनों विशेषज्ञों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता लखपत भंडारी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशा मुक्त समाज की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच और स्वस्थ आदतों को अपनाने का आह्वान किया।

अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने छात्र–छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहें और अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही प्रगतिशील समाज की नींव है, इसलिए युवा वर्ग जागरूक होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी और भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर कोतवाल जयपाल नेगी, श्रीकोट बाजार चौकी प्रभारी मुकेश गैरोला, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली, अरविंद कुमार, डॉ. सुनील, मनमोहन सिंह, भवतोष सेमवाल, वीरेंद्र लाल, मंदीप रावत, अभिषेक पोखरियाल, जयदेव नौगाईं, अंकित मुंडेपी सहित एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 11 18 At 4.19.45 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 18 At 4.19.46 PM 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 18 At 4.19.46 PM 1 1024x682
WhatsApp Image 2025 11 18 At 4.19.47 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!