जिलाधिकारी ने शीत ऋतु में जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया, संबंधित विभागों को दिये निर्देश..पाला, शीतलहरी और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित न हो: जिलाधिकारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/19 नवंबर 2025 :
जिला प्रशासन ने शीत ऋतु में होने वाली शीतलहरी, पाला और बर्फबारी से जनजीवन को होने वाली परेशानियों को देखते हुए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिरने से दुर्घटनाओं की सम्भावना और बर्फबारी के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों एवं नगर निकायों को असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टेशन, चौराहों, पड़ावों आदि पर अलाव जलाने तथा निःशुल्क कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इस संबंध में दैनिक जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अलाव एवं कंबल वितरण की जियोटैग फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निकाय क्षेत्रों में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों में पेयजल, बिजली, बिस्तर, शौचालय और सफाई की संपूर्ण व्यवस्था रखने के साथ ही प्रत्येक निकाय को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नगर निकायों को कड़े निर्देश दिए कि शीतलहरी के दौरान व्यक्ति खुले स्थानों पर रात्रि न बिताएं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को संवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में आवश्यक मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं का स्वास्थ्य केंद्रों व चिकित्सालयों में पर्याप्त भंडारण रखा जाए तथा आपातकालीन सेवाओं हेतु तैनात चिकित्सकों की अद्यतन सूची नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करायी जाय। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पाला प्रभावित मार्गों पर नियमित चूना और नमक का छिड़काव करने तथा बर्फबारी के दौरान अवरुद्ध सड़कों को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अभियंता और ऑपरेटरों की सूची भी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने बर्फबारी के दौरान पर्यटक स्थलों में फंसे यात्रियों की सहायता के लिए जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने को कहा। वहीं होटल, होमस्टे और पर्यटक आवास गृह संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्थिति में अतिरिक्त किराया न लें तथा अपने प्रतिष्ठानों में दर सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। वहीं उन्होंने नगर निकायों को अपने क्षेत्र में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं में सुरक्षित आश्रय, अलाव और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

WhatsApp Image 2025 11 19 At 11.29.19 AM 1024x986
WhatsApp Image 2025 11 19 At 11.29.18 AM 1024x1015
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!