गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रभात फेरी और सम्मान कार्यक्रम आयोजित…विद्यार्थियों ने गुरु तेगबहादुर के संदेश को जीवन में अपनाने की ली प्रेरणा: मुख्य शिक्षाधिकारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/24 नवम्बर 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण व शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समस्त नगरीय क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा स्थानीय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रभात फेरी निकाली गयी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने कहा कि गुरु तेगबहादुर ने धार्मिक सहिष्णुता, मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है और विद्यार्थियों को न्याय, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उनके शौर्य, त्याग और अनुशासन के विविध आयामों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी और उनके जयकार के नारे भी लगाए।

उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु तेगबहादुर के साहसिक जीवन और उनके आदर्शों के महत्व को समग्र रूप से समझाया और उनके संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने मिलकर गुरु तेगबहादुर के अमर योगदान को याद किया और उनका जीवन एक प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया।

अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने कहा कि गुरु तेगबहादुर का जीवन समाज के लिए सर्वोच्च त्याग और नैतिक साहस का प्रतीक है। उन्होंने अपने आदर्शों और संदेशों के माध्यम से हर व्यक्ति को समानता, मानवाधिकारों की रक्षा और धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके साहस, बलिदान और अनुशासन से सीख लेकर समाज में नैतिक मूल्यों और करुणा को बढ़ावा दें।

WhatsApp Image 2025 11 24 At 2.41.33 PM 1 1024x461
WhatsApp Image 2025 11 24 At 2.41.33 PM 1024x461
WhatsApp Image 2025 11 24 At 2.40.57 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!