समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं हेतु निःशुल्क कोचिंग योजना

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 नवंबर, 2025:
समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। पहले चरण में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल और पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर (नैनीताल) को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चुना गया है। कोचिंग अवधि 3 माह निर्धारित की गयी है।

अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर देना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और सभी अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को राज्य के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/संस्थान में नियमित छात्र होना चाहिए तथा उन्होंने इससे पहले समाज कल्याण विभाग की किसी भी कोचिंग योजना का लाभ न लिया हो। आवेदन के साथ अंकपत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। स्नातक स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम 55% अंक तथा शासनादेश में निर्धारित अन्य शर्तें लागू होंगी।

साथ ही आवेदन निर्धारित प्रारूप में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर पात्र छात्रों को चयनित संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। योजना में छात्र और छात्राओं के लिए 50-50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से आरक्षण का प्रावधान है। निःशुल्क आवेदन पत्र और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट www.socialwelfare.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

WhatsApp Image 2025 11 25 At 3.53.53 PM 1024x556
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!