कमांदा में सीडीओ की चौपाल, क्लस्टर आधारित कृषि व ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर..ग्रामीण आर्थिकी मजबूत करने हेतु जड़ी-बूटी व सगंध खेती को बढ़ावा दिया जाएगा: मुख्य विकास अधिकारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 नवम्बर 2025: विकासखण्ड नैनीडांडा के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज कमांदा में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की आर्थिकी में वृद्धि हेतु क्लस्टर आधारित एकीकृत कृषि केंद्रित कार्ययोजनाओं पर विशेष बल दिए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।

मंगलवार को कमांदा पहुँचने पर ग्रामीणों ने स्थानीय परम्परा एवं रीति-रिवाज के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनहित में आयोजित होने वाली चौपालों, शिविरों, बीडीसी बैठकों तथा तहसील दिवसों में विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री का व्यापक स्तर पर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए जड़ी-बूटी एवं सगंध पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि औषधीय एवं सगंध खेती से न केवल ग्रामीणों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, बल्कि इससे वन्यजीवों द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी। कृषि, उद्यान, वन एवं आजीविका से जुड़े विभागों को समन्वित प्रयास कर क्लस्टर आधारित विकास मॉडल को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

चौपाल में क्षेत्रवासियों ने वन्यजीवों से मानव एवं फसल सुरक्षा, सड़क निर्माण व सुधार कार्यों में तेजी लाने, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, बिजली के शटडाउन और झूलती तारों को ठीक करने जैसी समस्याएँ मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

चौपाल में बीडीओ प्रमोद कुमार पाण्डे, ग्राम प्रधान कमांदा मीनाक्षी देवी, राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 25 At 4.01.33 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 11 25 At 4.02.24 PM 1 1024x576
WhatsApp Image 2025 11 25 At 4.04.12 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!