बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को योजनाओं से किया लाभान्वित, 63 ग्राम प्रधानों को दिलायी शपथ..विकासखंड जयहरीखाल में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी, 25 नवंबर 2025 :
मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय जयहरीखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।

मंगलवार को आयोजित शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण भी किया। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख ने 63 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ भी दिलायी, जिनमें सभी ने विकास कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 10 लोगों की पेंशन एवं यूडीआईडी कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया तथा विभाग की विभिन्न पेंशन एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने 08 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 16 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयाँ वितरित की। पशुपालन विभाग ने 05 लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया, जबकि राजस्व विभाग ने 04 लोगों को लाभान्वित किया। वहीं बाल विकास विभाग ने 10 लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
शिविर में वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों में आग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी तथा ग्रामोत्थान परियोजना के तहत समूह ने स्थानीय उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार-प्रसार किया गया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों से विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने कहा कि प्रशासन जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों को राहत देने का प्रभावी माध्यम हैं और संबंधित विभागों को लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख पूनम, एडीओ पंचायत अनूप भंडारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू पाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 25 At 3.51.06 PM 1024x460
WhatsApp Image 2025 11 25 At 3.50.29 PM 1024x514
WhatsApp Image 2025 11 25 At 3.50.27 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

कोटद्वार PG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: मनीष नेगी अध्यक्ष निर्वाचित, ABVP के खाते में उपाध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद

कोटद्वार, 29 सितंबर 2026।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (PG College) कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनीष नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!